Friday, March 29, 2024

पौड़ी के ग्वाड़ गांव में काफी दिनों से बनी गुलदार की दहशत हुई खत्म

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

पौड़ी। ग्वाड़ गांव में गुलदार पिंजरे में फंसा है। इस इलाके में पिछले काफी दिनों से गुलदार की दहशत बनी हुई थी, जिसके चलते वन विभाग ने गुलदार पकड़ने के लिए पिंजरे लगाए थे।

गढ़वाल वन प्रभाग के पौड़ी रेंज के तहत वन विभाग की टीम ने पाबौ ब्लाक से एक गुलदार को पिंजरें में कैद किया है। वन विभाग ने बीते सप्ताह पाबौ ब्लाक के सपलोड़ी, भट्टीगांव और ग्वाड़ गांवों में तीन पिंजरे लगाये थे। पौड़ी रेंज के रेंजर अनिल भट्ट ने बताया कि सपलोड़ी और भट्टी गांव में महिलाओं को निवाला बनाये जाने के बाद लोगों ने क्षेत्र में गुलदार को कैद करने के लिए पिंजरा लगाये जाने की मांग उठायी थी।

जिसके बाद वन विभाग ने सपलोड़ी, भट्टीगांव और ग्वाड़ गांव में तीन पिंजरे लगाये थे। बताया कि सोमवार तड़के गुलदार ग्वाड़गांव के पिंजरे में कैद हो गया है। गुलदार को अब पौड़ी रेंज के नागदेव कार्यालय जा रहा है।

ताजा खबरे