Saturday, July 27, 2024

टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिंगदा हुआ सड़क हादसा, एक की हुई मौके पर मौत

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

लोहाघाट। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिंगदा के पास रविवार रात सब्जी से लदा वाहन गहरी खाई में गिर गया। दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मृत्यु हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना के बाद पुलिस ने घायलों को खाई से निकाल उपचार के लिए 108 वाहन से पिथौरागढ़ भेज दिया।

रविवार की देर रात पीलीभीत से सब्जी लेकर पिथौरागढ़ जा रहा पिकअप वाहन रात नौ बजे के करीब सिंगदा के पास अनियंत्रित होकर 60 मीटर गहरी खाई में गिर गया। इससे वाहन सवार चंचल सिंह (उम्र 55 वर्ष) पुत्र खड़क सिंह, निवासी जौरासी डीडीहाट, जिला पिथौरागढ़ की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चालक केशर सिंह (उम्र 31 वर्ष) पुत्र राम सिंह, निवासी पेहनिया, थाना खटीमा, जनपद ऊधम सिंह नगर तथा दिवान सिंह (उम्र 32 वर्ष) पुत्र कमान सिंह, निवासी मड़मानले पिथौरागढ़ गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की जानकारी रात में ही स्थानीय लोगों ने लोहाघाट पुलिस को दी। थानाध्यक्ष जसवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में जवानों ने घायलों को खाई से बाहर निकाल 108 मोबाइल एंबुलेंस की मदद के लिए उपचार के लिए पिथौरागढ़ भेजा। थानाध्यक्ष ने बताया कि घायलों को दो घंटे की मशक्कत के बाद खाई से निकाला गया। बताया कि चंचल सिंह का शव वाहन से कुछ दूर छिटका हुआ मिला। पुलिस टीम में उप निरीक्षक मनोज कुमार, नरेश कुमार, प्रकाश राणा, दीपक रावत, मोहन बोरा, शरद, अग्निशमन अधिकारी श्याम बहादुर थापा, राजेश खर्कवाल, जगदीश बोहरा, भरत सिंह बोहरा, प्रकाश चन्द्र पांडेय, शहबाज शामिल रहे।

ताजा खबरे