Friday, March 29, 2024

ब्रेकिंगः सुरक्षाबलों से हुई मुठभेड़ में मारे गए छह नक्सली! चार महिलाएं और दो पुरूष शामिल, बरामद किए गए सभी के शव

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

नई दिल्ली। आज छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर सुरक्षा बलों से हुई मुठभेड़ में जवानों ने एलओएस कमांडर सहित 6 नक्सलियों को मार गिराया। मारे गए नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। इनमें 4 महिलाएं और 2 पुरुष शामिल हैं। शवों के पास से ही हथियार और अन्य सामान बरामद हुआ है। जानकारी के मुताबिक, प्रदेश से लगे तेलंगाना के भद्राद्री कोत्तगुडम जिले में ग्रे हाउंड फोर्स के जवान सर्चिंग पर निकले थे। इस दौरान चरला क्षेत्र के चेन्नापुर जंगल में घात लगाए नक्सलियों ने फायरिंग कर दी। जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। थोड़ी देर चली मुठभेड़ के बाद नक्सली वहां से भाग निकले। सर्चिंग के दौरान 6 नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं। इनमें से एक की पहचान LOS कमांडर राजिता के रूप में हुई है। बाकी की शिनाख्त की जा रही है। 303 राइफल-2, DBBLs-3 और रॉकेट लॉन्चर-4 व नक्सली साहित्य बरामद हुए हैं। जवान मारे गए नक्सलियों के शव और अन्य सामान लेकर लौट रहे हैं।

ताजा खबरे