Saturday, December 2, 2023
spot_imgspot_img

नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार कर बनाया अश्लील वीडियो! करता था ब्लैकमेल, कोर्ट ने सुनाई दस साल की कठोर सजा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में नाबालिग से बलात्कार करने के बाद उसका अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग के मामले में सुनवाई करते हुए कोर्ट ने आरोपी व्यक्ति को दस साल की सजा सुनाई है। यौन उत्पीड़न से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) कानून संबंधी अदालत के विशेष न्यायाधीश पवन कुमार शर्मा ने दोषी सूरज सरोज पर 51,000 रुपए जुर्माना भी लगाया। यह घटना यहां संग्रामपुर पुलिस थाना इलाके में हुई। पीड़िता की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि सरोज उसकी 15 वर्षीय बेटी को जबरन एक मुर्गीपालन फार्म ले गया और 25 जनवरी 2020 को उससे बलात्कार किया। शिकायत के अनुसार, सरोज ने अपने एक सहयोगी की मदद से अपने इस कृत्य का वीडियो भी बनाया और पीड़िता को धमकी दी कि यदि उसने इस घटना के बारे में किसी को जानकारी दी, तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। इस शिकायत के आधार पर 29 जनवरी, 2020 को सरोज के खिलाफ मामला दर्ज किया गया और उसे गिरफ्तार किया गया। इसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया था। मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से पेश हुए सरकारी वकील सी एल द्विवेदी ने सरोज के खिलाफ पांच गवाह और अन्य सबूत पेश किए। पुलिस ने अभी तक उस आरोपी की पहचान नहीं की है, जिसने वीडियो बनाने में सरोज की मदद की थी।

- Advertisement -spot_imgspot_img

ताजा खबरे