Saturday, July 27, 2024

सरकार हो तो ऐसीः नोएडा में महिला से अभद्रता करने वाले श्रीकांत त्यागी के घर चला बुलडोजर! उत्तराखण्ड में मिली लोकेशन, तलाश में कई जगहों पर दबिश

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

नोएडा। ग्रैंड ओमेक्स सोसायटी में महिला से अभद्रता करने वाले श्रीकांत त्यागी पर प्रशासन का डंडा चलने लगा है। आज प्रशासनिक टीम ओमेक्स सोसाइटी पहुंची और त्यागी के अवैध निर्माण तोड़ना शुरू कर दिया। त्यागी ने फ्लैट में जाने के लिए सोसाइटी के बेसमेंट से सीढ़ी बनवा रखी थी टीम ने उसे भी तोड़ दिया है।
उधर श्रीकांत त्यागी पर 25 हजार का इनाम घोषित हो गया है। त्यागी की प्रेमिका को पुलिस ने हिरासत में लिया है उसकी नोएडा के भंगेल गांव में 6 दुकानें हैं उसे भी ढहाया जाएगा। उधर पुलिस के अनुसार श्रीकांत त्यागी की लास्ट लोकेशन उत्तराखण्ड के हरिद्वार और ऋषिकेश के बीच मिली है। बताया जा रहा है कि इस बीच उसका करीब 10 बार फोन ऑन-ऑफ हुआ है। वह हरिद्वार में एक जगह सीसीटीवी में भी कैद हुआ है। घटना के बाद नोएडा पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ने थाना फेस-2 के प्रभारी सुजीत उपाध्याय को सस्पेंड कर दिया। फरार श्रीकांत त्यागी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई होगी। इसके अलावा आरोपी नेता की संपत्ति भी कुर्क की जाएगी। उधर रविवार देर रात ही त्यागी के 15 गुर्गे सोसाइटी में घुस आए थे। उन्होंने यहां लोगों पर पत्थरबाजी की और मारपीट की। इससे पहले श्रीकांत त्यागी ने सोसाइटी की एक महिला और उसके पति को गालियां दी थीं। बता दें कि त्यागी की गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ और पुलिस की 12 टीमें लगाई गई हैं।

ताजा खबरे