Wednesday, December 6, 2023
spot_imgspot_img

बड़ी खबरः महाराष्ट्र मंत्रिमण्डल का विस्तार, 50-50 का फार्मूला! भाजपा और शिंदे गुट से 9-9 विधायक बनाए गए मंत्री

नई दिल्ली। महाराष्ट्र में मंत्रिमण्डल का विस्तार हो गया है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के शपथ ग्रहण के करीब 39 दिन बाद आज उनके मंत्रियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। इस दौरान शिदें और भाजपा गुट में 50-50 का फार्मूला रहा। दोनों ओर से 9-9 विधायक मंत्री बनाए गए। सबसे पहले भाजपा के राधाकृष्ण विखे पाटिल ने मंत्री पद की शपथ ली। उनके बाद भाजपा के ही सुधीर मुनगंटीवार, चंद्रकांत राधा पाटिल, विजय कुमार गावित और गिरीश महाजन ने शपथ ली। इसके बाद शिंदे गुट के गुलाब राव पाटिल, दादा भुसे, संजय राठौड़, सुरेश खाड़े, संदीपन भुमरे ने शपथ ली। 11वें नंबर पर शिंदे गुट के उदय सामंत शपथ लेने आए। उनके बाद तानाजी सावंत (शिंदे गुट), रवींद्र चव्हाण (भाजपा), अब्दुल सत्तार (शिंदे गुट), दीपक केसरकर (शिंदे गुट), अतुल सावे (भाजपा), शंभूराज देसाई (शिंदे गुट), मंगल प्रभात लोढा (भाजपा) ने शपथ ली। शिंदे मंत्रिमंडल का गठन होने के बाद इस पर पहली प्रतिक्रिया राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी से आई है। पार्टी की सांसद सुप्रिया सुले ने कहा- एकनाथ शिंदे ने अपने मंत्रिमंडल में आधी आबादी यानी महिलाओं को जगह नहीं दी है। यह बहुत गलत है।

- Advertisement -spot_imgspot_img

ताजा खबरे