Friday, April 26, 2024

होंठों से लेकर एडिय़ों तक में चमक लाएगा खरबूजा

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

खरबूजा एक ऐसा फल है जो गर्मी के दिनों में खूब पसंद किया जाता है। खरबूजा उन फलों में से है, जो टेस्टी होने के साथ शरीर को हाइड्रेट रखने का काम करता है। ऐसे में आप खरबूजे को कई तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं। जी दरअसल इसमें शरीर को हेल्दी रखने वाले पोषक तत्व जैसे विटामिन ए, बी 6, सी व अन्य कई पाए जाते है। हालाँकि क्या आप जानते हैं कि इसके कई ब्यूटी बेनिफिट्स भी हैं। आज हम आपको उन्ही के बारे में बताने जा रहे हैं।

क्लींजर के रूप में- गर्मी हो या सर्दी अगर बॉडी में विटामिन सी की कमी हो, तो स्किन पर डार्कनेस आने लगती है। ऐसे में आप इसकी कमी खरबूजे से पूरी कर सकते हैं। खरबूजे को क्लींजर की तरह यूज करें। इसके लिए एक बर्तन लें और इसमें खरबूजे को मैश कर लें। अब इसे हाथों से चेहरे पर अप्लाई करें और धीरे-धीरे इसकी मसाज करें। आप हफ्ते में करीब दो बार ऐसा करें।

फेस टोनर- आप खरबूजे और गुलाब जल से बनने वाले टोनर को अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल कर सकते हैं हैं। जी हाँ और इसके लिए एक बर्तन में खरबूजे का रस निकालें और इसमें थोड़ा गुलाब जल मिला लें। रात में सोने से पहले इसे स्किन पर स्प्र करें।

लिप स्क्रब- खरबूजा होंठों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए अच्छा है। इसके लिए एक बर्तन लें और इसमें खरबूजा मैश कर लें और अब इसमें थोड़ा सा ग्लिसरीन मिलाएं और इसे होंठों पर लगाएं। कुछ देर इसकी मसाज करने के बाद इसे सूखने के लिए छोड़ दें। अब कॉटन की मदद से होंठों को साफ कर लें।

एडिय़ां- फटी हुई एडिय़ों को सॉफ्ट एवं चमकदार बनाने के लिए खरबूजे को मैश करें और इसमें पीसा हुआ ओट्स डालें। अब हल्के हाथों से इसकी एडिय़ों पर स्क्रब करें।

ताजा खबरे