Sunday, September 8, 2024

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और सीएम धामी पहुंचे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष हरबंस कपूर के घर, परिजनों से की मुलाकात

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

देहरादून। कैंट क्षेत्र से भाजपा विधायक हरबंस कपूर का निधन सोमवार को हुआ। हरबंस कपूर के निधन से पार्टी और उनके क्षेत्र के लोगों में भी शोक व्याप्त है। वह 75 साल के थे। कपूर लगातार आठ बार विधायक चुने गए थे। उन्होंने उत्तराखंड विधानसभा के अध्यक्ष पद का भार भी संभाला था। हरबंस कपूर के निधन के शोक में सोमवार को देहरादून जिले के सभी सरकारी कार्यालय बंद रहे।

आज रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में विधायक व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष हरबंस कपूर के घर जाकर उनके परिवार से मुलाकात कर उनके निधन पर दुख व्यक्त किया और भगवान ने उनकी आत्म की शांति की प्रार्थना की। उन्होंंने भगवान से परिवारजनों को इस दुख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना भी की।

 

ताजा खबरे