Wednesday, December 6, 2023
spot_imgspot_img

सियासतः कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने की केन्द्र की आलोचना! राजनीतिक प्रचार को आगे बढ़ाने के लिए हो रही महात्मा गांधी और नेहरू को बदनाम करने की कोशिश

नई दिल्ली। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आज स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जहां देशवासियों को शुभकामनाएं दीं वहीं केन्द्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। श्रीमती गांधी ने केंद्र की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि वह महात्मा गांधी और जवाहरलाल नेहरू जैसे नेताओं को बदनाम करने के लिए ऐतिहासिक तथ्यों को गलत तरीके से पेश कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार अपने राजनीतिक प्रचार को आगे बढ़ाने के लिए महात्मा गांधी और जवाहरलाल नेहरू को बदनाम करने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार स्वतंत्रता संग्राम के दौरान भारतीय बलों द्वारा किए गए बलिदानों को कम करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ऐतिहासिक तथ्यों को गलत साबित करने और गांधी-नेहरू-आजाद-पटेल जैसे नेताओं को बदनाम करने की इस संकीर्णतावादी सरकार की हर कोशिश का विरोध करेगी। 

- Advertisement -spot_imgspot_img

ताजा खबरे