Saturday, July 27, 2024

बारिश का कहरः उत्तराखण्ड समेत कई राज्यों में बड़ा अलर्ट! परिवार पर टूटा कहर, रिहायशी कॉलोनी में घुसा आठ फीट लंबा मगरमच्छ

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

नई दिल्ली। देशभर में मौसम का मिजाज पल-पल बदल रहा है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक राजधानी दिल्ली, हिमाचल, बिहार, राजस्थान और उत्तराखण्ड सहित कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। उधर कई जगहों पर बारिश का कहर लगातार बरप रहा है, बारिश के चलते जहां नदियां उफान पर हैं वहीं कई जगहों पर बादल फटने से खासी तबाही मची हुई है। बारिश से हुए भूस्खलन से कई मार्ग अब भी बंद पड़े हैं, उत्तराखण्ड में हालात सबसे ज्यादा खराब हैं। विगत दिवस सोमवार को हिमाचल प्रदेश के मनाली में पुल टूट गया, जिससे महिला समेत 4 बह गए। मध्य प्रदेश के ज्यादातर शहरों में भारी बारिश हो रही है। यहां शिवपुरी में रिहायशी इलाकों में मगरमच्छ घुस आया। वहीं छत्तीसगढ़ में तेज बारिश से मकान की दीवार गिरने से एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई।
हिमाचल प्रदेश में मनाली के पास सोलंग में पुल टूट गया। इस दौरान पुल पार कर रहे दो लोग पानी में बह गए। इनमें एक महिला भी शामिल हैं। अभी भी बारिश हो रही है और सोलंग नाले में बाढ़ का पानी है। इस कारण रेस्क्यू ऑपरेशन रोक दिया गया है। प्रशासन का कहना है कि कितने लोग बहे हैं इसका पता लगाया जा रहा है। वहीं, स्थानीयों ने बताया कि यह पुल पहले भी बह चुका है। राज्य में पिछले कई घंटों से लगातार बारिश हो रही है। इससे नदियां उफान पर है।
छत्तीसगढ़ के कांकेर में रविवार देर रात दीवार गिरने से एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में तीन बेटियां और उनके माता-पिता शामिल हैं। हादसा पंखाजूर के बांदे थाना क्षेत्र में हुआ है। बताया जा रहा है कि तेज बारिश के चलते मकान की कच्ची दीवार देर रात सो रहे परिवार पर गिर गई। इससे सभी की मौत हो गई। हादसे का पता ग्रामीणों को सुबह चला।

ताजा खबरे