Thursday, November 30, 2023
spot_imgspot_img

बड़ी खबर:- नौ सेना के युद्धपोत आईएनएस रणवीर के अंदर विस्फोट,3 जवान शहीद 11 घायल

भारतीय नौसेना के मुंबई डॉकयार्ड पर आईएनएस रणवीर के आंतरिक डिब्बे में मंगलवार देर शाम विस्फोट हो गया।जिसके कारण भारतीय नौसेना के 3 जवान शहीद हो गए, जबकि 11 जवान घायल हो गए हैं।
हालांकि ब्लास्ट के तत्काल बाद आग को काबू कर लिया गया, जिससे जहाज को बहुत ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। मामले की गंभीरता को देखते हुए विस्फोट के बाद नौसेना मुख्यालय ने मामले में जांच के आदेश दे दिए हैं।
भारतीय नौसेना के अधिकारियों के मुताबिक, INS रणवीर ईस्टर्न नेवल कमांड से क्रॉस कोस्ट ऑपरेशनल डेप्लॉयमेंट पर निकला हुआ था और जल्द ही बेस पोर्ट पर लौटने वाला था। इसी दौरान आंतरिक डिब्बे में विस्फोट हो गया।

- Advertisement -spot_imgspot_img

ताजा खबरे