Sunday, May 28, 2023
spot_imgspot_img

ब्रेकिंग:- यादव परिवार में भाजपा की बड़ी सेंध, अपर्णा यादव हुई भाजपा में शामिल

दिल्ली। समाजवादी पार्टी को एक बड़ा झटका देते हुए मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव ने भाजपा का दामन थाम लिया है।उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की मौजूदगी में अपर्णा यादव ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है।
भाजपा में शामिल होने के बाद अपर्णा यादव ने कहा कि ”मैं प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी का बहुत-बहुत धन्यवाद देती हूं। मैं हमेशा मोदी जी से प्रभावित रही हूँ और मेरे लिए राष्ट्र धर्म सबसे जरूरी है। मैं अब राष्ट्र की आराधना करने निकली हूं। इसलिए आप सभी का सहयोग जरूरी है। पीएम की जो कार्यशैली है, उससे में मैं बहुत प्रभावित हूं।”
इस अवसर पर प्रदेश के उप- मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि मुझे यह कहते हुए खुशी हो रही है कि मुलायम सिंह यादव की बहू होने के साथ उन्होंने समय-समय पर जो विचार मीडिया के सामने रखा था, वह विचार बीजेपी का था। बहुत समय बाद सोच-विचारकर उन्होंने यह निर्णय लिया कि वह भाजपा की हिस्सा होंगी। मौर्य ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि अखिलेश अपने परिवार में ही सफल नहीं है। वह प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में भी असफल रहे हैं और सांसद के रूप में असफल हैं।

- Advertisement -spot_imgspot_img

ताजा खबरे