Saturday, July 27, 2024

महीने की शुरुआत होते ही देहरादून में आई पेट्रोल, डीजल के दामों में उछाल

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

देहरादून। प्रदेश में महीने की शुरुआत होते ही जनता को मंहगाई का लगा है आज सुबह से देहरादून शहर में पेट्रोल और डीजल के दाम फिर से बढ़ा दिए गए हैं। जहां कल तक देहरादून में पेट्रोल 95.22 रुपये प्रति लीटर हुआ करता था वहीं आज से पेट्रोल के दामों में आज छह पैसे की बढ़त दर्ज की गई है। पेट्रोल के साथ-साथ डीजल के दामों में भी इजाफा हुआ है। जो डीजल कल तक 90.26 रुपये प्रति लीटर हुआ करता था उसमें आज तीन पैसे की बढ़त की गई है। आज से देहरादून में पेट्रोल 95.28 रुपये और डीजल 90.29 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है।

हर सुबह तय होते हैं पेट्रोल डीजल के नए दाम

आपको बता दें कि हर दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतें सुबह छह बजे तय होती हैं। इसके बाद तेल की नई दरें लागू होती हैं। इस में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन व अन्य टैक्‍स जोड़ने के बाद दाम तय होते हैं। पेट्रोल पंप संचालक खुदरा कीमतों पर ग्राहकों को करों और अपना मार्जिन जोड़ने के बाद तेल देते हैं।

ताजा खबरे